फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आगाज, आज से होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आगाज, आज से होंगे मुकाबले

-जीबीयू में 16 जुलाई तक चलेगी चैंपियनशिप, 20 देशों के खिलाड़ी ले रहे भाग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हुआ। सिडनी ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि उनकी तैयारी अच्छी है। यहां एक शानदार प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। वहीं बुधवार की सुबह दस बजे यहां 20 देशों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले शुरू होंगे।

मंगलवार की शाम पांच बजे जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रुपों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह को भव्य बना दिया। ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को सम्मानित किया गया। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू होंगे। सबसे पहले सीनियर, जूनियर व यूथ श्रेणी में बालिकाओं की 40 और 49 किग्रा वर्ग इवेंट होंगे। उसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे से तीनों श्रेणी में बालिकाओं की 49 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीनियर, जूनियर व यूथ श्रेणी में बालक वर्ग की 49 किग्रा और 55 किग्रा भार की प्रतियोगिता होगी। आखिर में शाम साढ़े पांच बजे 55 किग्रा बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। चैंपियनशिप में भारत समेत 20 देशों के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ अध्यक्ष सहदेव यादव, यूपी वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की अध्यक्ष सबिना यादव और जीबीयू के वाइस चांसलर आरके सिन्हा समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
-
नवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें