फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्रेम में उतरे जीवन के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में दिल्ली फोटोग्राफी क्लब (डीपीसी) की ओर से शनिवार को वार्षिक फोटो प्रदर्शनी लाइट एंड लाइफ-ए क्वाइट पोएट्री ऑफ लाइट का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में फोटोग्राफरों ने लाइट और लेंस की जुगलबंदी से अपने फ्रेम में जीवन के रंगों को उतारने का काम किया है। यह प्रदर्शनी 9 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें क्लब के सदस्यों की ओर से करीब 250 तस्वीरें डिजिटल रूप में और 12 सदस्यों की 60 तस्वीरें प्रिंट के रूप में दिखाई जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री राजीव सेठी ने किया है। उस दौरान उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी जब मौन और सूक्ष्मता को अपनाती है, तो कविता बन जाती है। वहीं, डीपीसी के अध्यक्ष वीरेंद्र शेखावत ने कहा कि प्रदर्शनी फोटोग्राफी प्रतिभाओं को पोषित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें