नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में सजावटी सामान, हस्तशिल्प, उपहार और पारंपरिक उत्पादों के 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा खाद्य पदार्थों और खेल गतिविधियों के स्टॉल भी लगाए गए। इस दौरान एमिटी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा की चेयरपर्सन डॉ. पूजा चौहान, एडिशनल प्रो. वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो