फिरोजपुर झिरका। बड़कली चौक पर रविवार सुबह मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर डंपर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इससे चौक पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद वहां से डंपर को हटाया गया। रविवार सुबह साढ़े दस बजे नूंह की ओर से आ रहे डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल अल-आफिया में भर्ता कराया गया। ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि डंपर चालक चाबी लेकर फरार हो गया था, जिससे लोगों को परेशानी हुई। पीड़ित की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।