दनकौर (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी यूनिवर्सिटी का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र की मां ने बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। अमरोहा जिले की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा उत्तम कुमार (19) निजी यूनिवर्सिटी में बीसीए एसीसी फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह दनकौर कस्बे में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह उत्तम अपने रूम पार्टनर से यूनिवर्सिटी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।