फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, 16 को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, 16 को बारिश के आसार
विज्ञापन

नोएडा। सर्दी ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में कमी और स्मॉग का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। आगामी 10 दिनों तक धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी, वहीं 16 नवंबर को बारिश के आसार भी बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यदि प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आती है तो शहर में सुबह और शाम स्मॉग का असर लगातार गहराता जाएगा। सर्दियों के शुरू होने के साथ ही हवा की रफ्तार भी धीरे-धीरे कम होती जाती है, जिससे प्रदूषण स्तर और बढ़ सकता है। हालांकि, 16 नवंबर को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें