ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और सेक्टरवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओमीक्रॉन-1ए के गेट नंबर-2 पर वाटर कूलर स्थापित किया गया है। जिसका लोकार्पण दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने किया। आरडब्ल्यूए सदस्य योगेंद्र मावी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। इससे राहगीरों और सेक्टरवासियों को गर्मी में ठंडा पानी मिलेगा। लोकार्पण समारोह में विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भीषण गर्मी में ठंडे पेयजल की व्यवस्था करना मानव सेवा का अच्छा उदाहरण है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, देवेंद्र टाइगर, मनोज प्रधान, प्रकाश प्रधान, राव कपिल भाटी, आजाद अधाना, आलोक नागर और दीपक भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रामपाल भाटी ने और संचालन बृजेश भाटी ने किया।