फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसे को लेकर सीएनजी पंप कर्मचारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद) जीटी रोड स्थित सीएनजी पंप पर कार सवार लोगों का खुले पैसे को लेकर पंप कर्मचारी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि जीटी रोड पर सिंह आईजीएल सीएनजी पंप है। पंप पर सोमवार रात करीब 10 बजे एक कार आई। सीएनजी लेने के बाद खुले पैसे को लेकर कर्मचारी का कार सवार युवकों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारी मोनू के साथ गाली गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पंप मैनेजर रतन सिंह ने तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें