नोएडा। सीएनजी का दाम एक बार फिर बढ़ने का असर जिले के 1.40 लाख वाहन मालिकों पर पड़ेगा। शनिवार से सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़कर 95.59 रुपये हो गई। लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से वाहन चालकों की परिचालन लागत बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में किराये पर भी इसका पड़ सकता है। पहले जिले में सीएनजी 91.70 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अब 10 किलो सीएनजी भरवाने पर पहले के मुकाबले करीब 39 रुपये अधिक खर्च होंगे।