नई दिल्ली।
लाल किले के पास हुए धमाके के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। रेखा गुप्ता ने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनके उपचार के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों को भी स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।