फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कल यमुना सिटी आ सकते हैं सीएम, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8डी स्थित दयौरार गांव में ट्रैक्टर निर्माण इकाई का शिलान्यास बृहस्पतिवार को प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भी शिलान्यास कर सकते हैं। इसे लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए पांच हजार लोगों की क्षमता वाला जर्मन हैंगर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के शामिल होने पर सभा को संबोधित करने की भी संभावना है। इसे ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें