फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्घाटन करने आ रहे सीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा अभेद्य रहेगी। सीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अभयनपुर से लेकर मेगा मार्ट तक सिर्फ चिह्नित लोग ही सीएम के कार्यक्रम में पहुंच सकेंगे। 1200 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जिले में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने फूलप्रूफ प्लान बनाया है। अभयनपुर मैदान से लेकर मेला स्थल तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में एनएसजी कमांडो के बाद सीएम सिक्योरिटी टीम, उसके बाद एटीएस कमांडो, जिला पुलिस के दारोगा व सिपाही रहेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीन एएसपी, सात सीओ संग 1200 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पूरा मेला स्थल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। उन्होंने बताया कि मेगा मार्ट में कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी के अलावा सिर्फ वही लोग जा सकेंगे, जिनके पास प्रशासन की ओर से जारी होने वाला पास होगा। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था से नजर रखी जाएगी। दूसरी ओर कार्पेट एक्सपो मार्ट का मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें