फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टार्टअप के सपोर्ट पर सीएम ने जिम्स के प्रयास को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
-यूपी हेल्थटेक समिट में जिम्स प्रबंधन ने इंक्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप और सुविधाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एसजीपीजीआई अस्पताल लखनऊ में हुए दो दिवसीय हेल्थटेक समिट में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में स्थित इंक्यूबेशन सेंटर की सराहना की है। एक संदेश में उन्होंने बताया, भारत के युवाओं के पास स्किल तो है, अब सरकार स्केल दिलाकर उनके पोटेंशियल को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ का एसजीपीजीआई और गौतमबुद्ध नगर स्थित जिम्स के इंक्यूबेशन सेंटर में युवाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बेयर्स सेंटर फॉर बायोडिजाइन विभाग ने मेडटेक, सेंटर आफ एक्सिलेंस (आईआईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से एसजीपीजीआई में स्थापित) के साथ पार्टनरशिप की है। इस दौरान यूनिवर्सिटी ने देशभर से 8 स्टार्टअप को चयनित किया है। इसमें से एक स्टार्टअप मनोद्यम राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित इंक्यूबेशन सेंटर से पंजीकृत हैं। जिम्स इंक्यूबेशन सेंटर पर मेडिकल स्टार्टअप को न केवल प्रोत्साहित किया जाता है बल्कि उनके क्लीनिकल ट्रायल भी कराए जाते हैं। आयोजन के दौरान बेयर्स सेंटर फॉर बायोडिजाइन विभाग ने मनोद्यम स्टार्टअप को तकनीकी सपोर्ट करने के लिए समझौता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के मेडिकल स्टार्टअप को किया आमंत्रित
जिम्स की ओर से इंक्यूबेशन सेंटर के प्रमुख डॉ राहुल सिंह ने इंक्यूबेशन सेंटर की खूबियों और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रयास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बेयर्स सेंटर फॉर बायोडिजाइन विभाग समेत देशभर से आए स्टार्टअप इंक्यूबेटर के सामने सेंटर की खूबियां गिनाते हुए उन्हें आमंत्रित किया। 15 मिनट तक चले प्रजेंटेशन में उन्हाेंने क्लीनिकल ट्रायल की सुविधाओं और सेंटर की ओर से स्टार्टअप के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें