नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान में मंगलवार सुबह अल्टीमेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला खेला गया। क्लब ऑफ चैंपियंस ने रोमांचक मुकाबले में क्रिकसी ओजी इलेवन को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकसी ओजी इलेवन की टीम 209 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लब ऑफ चैंपियंस की टीम ने छह विकेट खोकर 210 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। क्रिकसी के धनराज ने शानदार 101 रन की पारी खेलकर बेस्ट बैटर का पुरस्कार हासिल किया। वहीं, क्लब ऑफ चैंपियंस के उदयभान को बेस्ट बॉलर चुना गया।