फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम ने दी गर्मी से राहत, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदले मौसम ने दी गर्मी से राहत, आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन

नोएडा। गर्मी से बेहाल शहर के लिए राहत की बारिश का मौसम आ चुका है। सोमवार रात से शुरू हुई बूंदों की झड़ी मंगलवार सुबह भी जारी रही। जिसके चलते शहर का मौसम बेहद सुहावना हो गया। 10 बजे बारिश बंद होने के बाद भी दिनभर बादलों का आनाजाना लगा रहा। आज भी मौसम के पूर्ववत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर से गुजर रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और तेज हवाओं का मौसम बना है। बुधवार को भी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से शहर के तापमान में कमी आएगी। लेकिन बृहस्पतिवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जून अंत तक शहर में मानसून की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री रहा । वहीं, बुधवार को इसके अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 27 रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें