फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों संग निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एफएफसीटी एनजीओ के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता रैली आयोजित की। यह रैली छोटी मिलक के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ निकाली गई। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली में छात्रों ने स्वच्छता, उचित कचरा निस्तारण और खुले में कचरा न फेंकने के संदेश दिए। प्राधिकरण द्वारा छात्रों को स्वच्छता दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें