महेंद्रगढ़। स्वच्छता की अलख जगाते हुए लोगों में स्वच्छता को जीवन में अपनाने की इच्छा पैदा की जा रही है।
बुधवार को पंचमुखी मंदिर से देवनगर रोड तक सफाई अभियान चलाया गया। तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है बल्कि यह घर, परिवार, गली, मोहल्ला सहित पूरे क्षेत्र में हर वर्ग को सुखद अहसास देने का सशक्त माध्यम है। प्रदेश में स्वच्छ शहर अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना नैतिक दायित्व समझते हुए सफाई के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संवाद