गरुड़ (बागेश्वर)। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गागरीगोल में गोमती नदी तट पर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को अपने गांव और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या के नेतृत्व में चले सफाई अभियान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भागीदारी की। जिपं अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से नदियों में कूड़ा नहीं फेंकने और नदियों को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, जिपं सदस्य दीपक खुल्बे, क्षेपं सदस्य दीवान देशवाल, ग्राम प्रधान महेश पांडेय, नवीन पांडेय, नवीन मिश्रा, पंकज कंसेरी, अनिल पंत, कैलाश खुल्बे आदि मौजूद रहे।