नोएडा। सेक्टर 137 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत सोसाइटी के परिसर से प्लास्टिक संभावित कूड़ा एकत्र किया गया। इसके साथ ही सोसाइटी के लोगों को गंदगी न फैलाने और सफाई रखने की अपील की गई। ब्यूरो