कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते चेयरपर्सन मनिता गर्ग
- फोटो : Mewat
स्वच्छता की जीवन में अहम भूमिका
तावडू। राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के तीसरे दिन नगरपालिका चेयरपर्सन मनीता गर्ग ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उन्होंने वॉलंटियर्स से कहा कि कैंप में 7 दिन जो एक्टिविटी सिखाई जाती है वह हमेशा काम आती है। इसलिए कैंप को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर व्यक्ति में चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण भी होता है। उन्होंने वॉलंटियर्स से कहा कि स्वच्छता की जीवन में अहम भूमिका होती है। स्वच्छता रखने पर कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है और अपने सामाजिक परिवेश को स्वच्छता के माध्यम से स्वस्थ बना सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य मुकेश शास्त्री ने कहा कि इस सत्र से यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़ जाएगा। इसलिए अभिभावकों से विनती है कि वह अपने बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए कोसों दूर न भेजकर इसी विद्यालय में टेस्ट के द्वारा दाखिला दिलाएं।