नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि 2025 में अब तक 118 दिन ऐसे रहे जब दिल्ली की हवा साफ श्रेणी में दर्ज हुई। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज हुआ। बीते दशक में इस साल जुलाई सबसे साफ रहा। यह कोई मौसमी बदलाव नहीं है बल्कि दिल्ली की मल्टी एजेंसी कार्यप्रणाली, निरंतर लैंडफिल प्रबंधन, तेज सफाई और परिणामों पर केंद्रित गवर्नेंस का नतीजा है। यह रुझान दिल्ली सरकार की दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाता है जिसमें रोज़ाना समीक्षा, हॉटस्पॉट प्रबंधन, पुराने कचरे की सफाई और सख्त निगरानी शामिल है। दिल्ली सरकार योजनाबद्ध तरीके से प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को जमीन पर लागू कर रही है जिसके नतीजा सबके सामने है। यह पूरी रणनीति ‘विकसित दिल्ली मिशन’ का हिस्सा है। संवाद