नोएडा। स्वच्छ यमुना मिशन, नमामि गंगे के तहत युवा शक्ति घाट पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चला। वाईएसएस फाउंडेशन की ओर से संचालित इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संस्था के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में सैकड़ों स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर फ्रेंड्स ऑफ यमुना से अशोक उपाध्याय, यमुना समन्वयक दिनेश कुमार, दुर्गा प्रसाद दुबे, कीर्ति एवं प्रकाश कुलबे उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से यमुना संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और विशेष इंडियन आर्मी यमुना टास्क फोर्स से जुड़कर राष्ट्र सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की बात की। ब्यूरो