फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5वीं ऑफलाइन चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद ग्रेप-3 की पाबंदियां हटते ही स्कूलों में पढ़ाई का पुराना पैटर्न फिर से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को आदेश जारी कर कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सामान्य कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी हाइब्रिड मोड के बजाय पहले की तरह स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी। दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 6 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू किया था। इसके अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 7 नवंबर को आदेश जारी कर कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षण कार्य संचालित करना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें