फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर विवाद: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में गार्ड और निवासियों में लाठी-डंडे चले, सात गिरफ्तार; देखें Video

Thu, 05 Mar 2026 08:22 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में होली के दिन कई जगहों पर विवाद हुआ। एक सोसाइटी की छत पर होली खेलने के लिए चढ़े युवकों को उतारने के दौरान विवाद में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोसायटी में सिक्योरिटी और बैचलर्स के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
होली के दिन विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसायटी की छत पर होली खेलने के लिए चढ़े युवकों को नीचे उतारने के दौरान सिक्योरिटी टीम और निवासियों के बीच मारपीट के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सभी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सोसायटी के लोगों का दावा है कि सोसायटी में आठ से 10 बाउंसर तैनात किए गए जो लंबे समय तक बिना किसी यूनिफार्म के घूमते है। निवासियों के आपत्ति जताने पर उन्होंने काली टी-शर्ट पहन ली। आरोप है कि सोसायटी में खेल रहे कुछ लोगों ने बाहर से खाना मंगवाया। इसपर बाउंसरों ने खाने की गाड़ी को सोसायटी के गेट पर रोक दिया और निवासियों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। सोसायटी के लोगों ने पुलिस बुला दी। 

विज्ञापन


पुलिस हस्तक्षेप के बाद गाड़ी को अंदर प्रवेश दिया गया। पुलिस के जाने के बाद बाउंसरों ने होली पर रंग खेल रहे कुछ निवासियों के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वहीं पुलिस के मुताबिक कुछ लोग सोसाइटी की छत पर होली मना रहे थे। गार्ड उन्हें रोकने के लिए छत पर गए थे। 

इस दौरान वह लोग वहां से निकल गए। इस दौरान कुछ युवक खुले में धूम्रपान करने के साथ शराब का सेवन कर रहे थे। सिक्योरिटी मैनेजर ने खुले में शराब पीने का विरोध किया। इस दौरान युवकों ने गार्ड बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

पुलिस ने प्रथम पक्ष से सिक्योरिटी गार्ड जयप्रताप सिंह (32) निवासी गांव चौड़ा रघुनाथपुर सेक्टर-22 नोएडा, असित कुमार (23) निवासी, लविश कुमार (21) निवासी गांव बहलोलपुर और अमन (19) निवासी बहलोलपुर सेक्टर-63 को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष से हंगामा करने वाले सोसाइटी निवासी युवक अभिषेक कुमार (25) निवासी सिवान बिहार, अमिताभ त्रिपाठी (23) निवासी महाराजगंज और नूर आलम (25) निवासी कुशीनगर को किंग्स वुड सोसायटी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी, लेकिन मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें