दनकौर। डेरीन खूबन गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर आठ नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया है। गांव निवासी पप्पू ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि 2 अक्टूबर को उसका 5 वर्ष का पोता पड़ोस के एक व्यक्ति के पशु को कंकड़ मारकर खेल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष ने उसके घर में पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में पप्पू का बेटा पत्नी और बेटी समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पक्ष के जलील, जाफरी, सद्दाम गुलहसन, फजर मोहम्मद, मुबीना, मीना और रानी समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं करीब 5 दिन पहले आरोपी पक्ष ने भी 23 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद