फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 23 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। डेरीन खूबन गांव में एक पशु को पत्थर मारने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामले में पुलिस ने 8 नामजद समेत 23 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया हैं। पीड़ित पक्ष सद्दाम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 2 अक्टूबर की सुबह पड़ोस का एक बच्चा उसके पशु को पत्थर मार रहा था। बच्चे की हरकत की शिकायत करने आरोपी पक्ष के घर उसके परिजन पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडे, फरसे और तलवार से उसके माता-पिता और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बच्चे के माता-पिता और बहन को गंभीर चोट आई हैं। जिनको ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी पक्ष के पप्पू, अकरम, इमरान, इसरार, मुमताज, शमीम, अफसान, नन्हे समेत 15 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें