फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से जलभराव हुआ तो थमा शहर का ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कुछ देर की बारिश से बृहस्पतिवार सुबह सड़कों पर जाम लग गया। बारिश थमने के बाद भी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे कार्यालय और स्कूल जाने वाले बच्चों को देरी हो गई। मॉडल टाउन, सेक्टर 59, सेक्टर 52, सेक्टर 76, सिटी सेंटर, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर 18, सेक्टर 1, छलेरा, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर जाम के हालात बने रहे। सड़क किनारे और गोल चक्करों पर जलभराव होने के कारण एक लेन में ही ट्रैफिक चला। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया बारिश के दौरान जरूर दिक्कतें हुई लेकिन बाद में मार्ग सुचारू हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें