फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर जालसाजों के शिकंजे में शहरवासी, 24 घंटे में पांच केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर जालसाजों के शिकंजे में शहरवासी, 24 घंटे में पांच केस दर्ज
विज्ञापन

- पांच अलग-अलग मामलों में बैंक और चार लोगों से कुल 82 लाख की ठगी
- साइबर क्राइम थाने की अलग-अलग टीम कर रहीं जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में साइबर जालसाज लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जालसाजी के पांच अलग-अलग मामलों में बैंक और चार लोगों से 82 लाख रुपये से अधिक की ठगी को लेकर केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में साइबर क्राइम थाने की अलग-अलग टीम जांच कर रही हैं।
पहला मामला भंगेल स्थित एक सरकारी बैंक का है। बैंक प्रबंधक जयप्रकाश ने पुलिस को बताया है कि बैंक में 16 अप्रैल 2021 से 8 जून 2021 के बीच कर्मचारी योगेश चौहान ने 24.40 लाख रुपये गबन का गबन कर लिया। यह रकम आरोपी कर्मचारी ने कार्डलेस ट्रांजेक्शन से निकाल ली। गबन के लिए आरोपी एक और मोबाइल नंबर का संचालन कर रहा था। इस रकम को निकालने के लिए आरोपी कर्मचारी ने टीपीआईएन (टेलीफोन पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर) भी जनरेट किया। इसमें बैंक कर्मचारी की साइबर ठगों से मिलीभगत की भी आशंका जताई गई है। आरोपी कर्मी पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


50 रुपये के चक्कर में 16 लाख गंवाए
साइबर जालसाजों ने सोशल मीडिया पर टास्क देकर एक शख्स के साथ 16.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दनकौर निवासी सुमित कौशिक ने बताया है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया। संपर्क करने पर पार्ट टाइम जॉब से हर रोज 1500-2700 कमाने की स्कीम के बारे में बताया। इंस्टाग्राम पर पेज फॉलो करने पर 50 रुपये भुगतान की स्कीम बताई। इसके बाद 50 रुपये सुमित को दिए और टेलीग्राम पर जोड़ दिया। इसके बाद धीरे-धीरे साइबर ठगों ने उनसे वेबसाइट पर 16.24 लाख रुपये कई बार में जमा करा लिए। पैसे मांगने पर संपर्क तोड़ लिया।

ई मेल आईडी हैक कर 18.80 लाख ठगे
नोएडा स्थित एक कंपनी के मैनेजर की ई-मेल आईडी हैक कर खाते से 18 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित अमित कौशिक ने पुलिस को बताया कि दूसरी कंपनी में उन्हें 18.80 लाख रुपये का भुगतान करना था। इसके लिए उन्होंने कंपनी को मेल भेजी। दूसरी ओर से कंपनी का मेल आया और दूसरे खाते में पैसा भेजने के लिए कहा। इस दौरान जालसाजों ने ई-मेल आईडी हैक कर मामूली बदलाव कर दूसरी मेल आईडी बना ली। वहां उन्होंने 18.80 लाख रुपये भेज दिए। बाद में ठगी का पता चला। मेल किसी सूरज नाम के व्यक्ति ने भेजी थी और रकम गोरखपुर के एक बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई।

कस्टमर केयर के नाम पर 11.34 लाख की ठगी
इंटरनेट पर ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च करना एक महिला को महंगा पड़ गया। भंगेल निवासी बबीता देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने घर खरीदने के लिए एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये का चेक लिया था। चेक से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए बैंक का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन सर्च किया। इस पर एक व्यक्ति से बात हुई और आवाज साफ नहीं आने की बात कहते हुए उसने दूसरे नंबर से कॉल की। इसी दौरान उनके बैंक खाते से 11.34 लाख रुपये कट गए। उन्होंने ओटीपी या अन्य कोई जानकारी भी साझा नहीं की थी।
विज्ञापन

-
महिला डॉक्टर से 11.34 लाख की जालसाजी
साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर एक महिला डॉक्टर से 11.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला डॉक्टर मोनिका समालिया को कुछ दिन पहले टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। इसमें उनको एक गेम को लाइक और सब्सक्राइब कर पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरूआत में टॉस्क पूरा करने पर उन्हें 1000 की जमा रकम पर 1300 रुपये भी मिले। विश्वास में लेकर आरोपियों ने उनसे 25 बार में 11.34 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें