स्वास्थ्य रैली: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर पैनेसिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कबीर नगर से जन जागरूकता स्वास्थ्य रैली। सुबह 8:30 बजे।
जागरूकता शिविर : विकास भवन सभागार में एलडीएम कार्यालय के ओर से अनक्लेम्ड संपत्तियों के दावे के लिए जागरूकता शिविर। सुबह 10 बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल की ओर से निशुल्क शुगर और थायराॅइड जांच। सुबह 10 बजे।
समारोह : बीएचयू मालवीय शिशु विहार में बाल दिवस समारोह। सुबह 11 बजे।
खेल: सीएचएस कमच्छा के खेल मैदान में डॉ. एनी बेसेंट मेमोरियल अंतरविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन। दोपहर 1 बजे।
सम्मेलन: बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित सेमिनार हॉल में एंडोक्राइनोलॉजी और प्रजनन स्वास्थ्य पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन। दोपहर 2 बजे से।
नाट्य महोत्सव : बाल दिवस के अवसर पर श्री नागरी नाटक मंडली न्यास की ओर से नाटक मंडली सभागार में तीन दिवसीय बाल महोत्सव का शुभारंभ। शाम 5:30 बजे।