दादरी (संवाद)। भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत की प्रांतीय स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित हुई। इसमें 26 विजेता टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिंदी और संस्कृत में राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। गाजियाबाद के सुशीला इंटर कॉलेज ने प्रथम, दादरी के सिटी हार्ट स्कूल ने द्वितीय और इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और टीम भावना विकसित होती है। सम्मान मिलने से छात्रों और संस्थाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सिटी हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों से मेहनत कर नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया।