-फोटो
-एक्सप्रेसवे से होकर गुजरने के कारण आंतरिक सड़कों पर नहीं पहुंच रहीं बसें
नोएडा। सिटी बसों के रूट में बदलाव के लिए प्राधिकरण के पास लगातार शहरवासी सुझाव दे रहे हैं जिनको शामिल करने के लिए अधिकारी मंथन भी कर रहे हैं। रूटों को शामिल करने के लिए बाकायदा सर्वे भी कराया जाएगा ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या सामने न आए। जिन रूटों से सिटी बसें चलाई जा रहीं हैं उनपर ज्यादा यात्री नहीं मिल रहे हैं। ग्रेनो वेस्ट को जाने वाली बसों में तो यात्री सफर कर रहे हैं लेकिन आनंद विहार, हापुड़ चुंगी, साहिबाबाद, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने वाली बसों मेंं अब भी यात्रियों की संख्या बहुत कम है। यात्री न मिलने का प्रमुख कारण है कि बसें फिलहाल नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर गुजारी जा रही हैं। सेक्टर 18, 12-22, 49, 145, 34 इत्यादि पर रहने वाले लोगों के लिए बस का रूट काफी दूर हो गया है। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया प्राधिकरण के पास शहरवासी सुझाव भेज रहे हैं। ब्यूरो