नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे के गांव और सोसाइटी को जोड़ते हुए सिटी बस का रूट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभी नोएडा की ओर से पांच रूट पर 50 बसें चलवाई जा रही हैं। इसी क्रम में अब नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए नया रूट बनाने की तैयारी है। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले गांव व सोसाइटी को जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस-वे किनारे के सेक्टरों में कई बड़ी कंपनियां भी हैं। ऐसे में बनने वाले नए रूट पर सवारियां मिलने की उम्मीद है। यहां बसें चलाने के लिए लोगों की मांग आई थी जिसके बाद सर्वे कराया गया। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि रूट को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। ब्यूरो