फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीटू ने रोक के बीच मजदूर दिवस पर किया झंडारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मजदूर दिवस के अवसर पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) गौतमबुद्ध नगर ने विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किए। संगठन ने आरोप लगाया कि पूर्व सहमति के बावजूद प्रशासन ने कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास किया। जबकि पुलिस की सख्ती के बीच मजदूरों ने विरोध जताते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। सीटू के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा में प्रस्तावित जनसभा को स्थगित कर अनमोल इंडस्ट्रीज उद्योग विहार में सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक झंडारोहण का निर्णय लिया गया था। जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि औद्योगिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। इसके बावजूद 1 मई की सुबह पुलिस ने कथित तौर पर मजदूरों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। सीटू के जिला महासचिव रामस्वारथ को हाउस अरेस्ट किए जाने का भी आरोप लगाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें