फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चित्रांश समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीवों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना का पर्व बृहस्पतिवार को चित्रांश समाज की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन सिटी पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, नवादा में किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर सर्व समाज के कल्याण, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद आरती का आयोजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजन की सुंदर प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान निशिथ श्रीवास्तव, राजेश माथुर, अनिल श्रीवास्तव, एसपी अम्बष्ठ, विश्वबंधु निगम, अरविंद श्रीवास्तव, राघवेंद्र, अरविंद अस्थाना, अविनाश, संजीव सक्सेना, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें