फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन साल में तैयार होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल में तैयार होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड
विज्ञापन


यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने निकाला टेंडर, 680 करोड़ होगी निर्माण लागत
13 दिसंबर तक किया जा सकता है आवेदन, तकनीकी बिड 14 दिसंबर को खुलेगी

छह लेन का होगा 5.96 किमी एलिवेटेड रोड


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मयूर फ्लाईओवर के करीब चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किमी लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड का टेंडर निकाला है। छह लेन के एलिवेटेड रोड का काम तीन साल में पूरा करना होगा। पांच साल तक इसकी रखरखाव करनी होगी। इसकी निर्माण लागत 680 करोड़ रुपये होगी। परियोजना में यूपी शासन और नोएडा प्राधिकरण को 50-50 प्रतिशत धनराशि वहन करनी होगी। इस परियोजना का काम पाने के लिए 13 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसकी प्री-बिड बैठक 29 नवंबर का होगी। इसकी तकनीकी बिड 14 दिसंबर को खुलेगी।


परियोजना में प्राधिकरण करीब 74 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है और इसका 13 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शासन को इस परियोजना में जो पैसा देना था, वह नहीं दिया गया। प्राधिकरण के बार-बार आग्रह के बाद भी फंड नहीं मिलने पर काम बंद हो गया। प्राधिकरण ने साफ किया था कि जब तक शासन फंड रिलीज नहीं करता है तब तक काम नहीं हो पाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर निर्माण लागत के बाबत चर्चा शुरू हुई। आखिर में शासन ने उक्त परियोजना की निर्माण लागत 787 करोड़ तय की। इस परियोजना में मुख्य एलिवेटेड रोड के दो कैरेज होंगे। एक कैरेज 5198 मीटर तो दूसरा 4273 मीटर लंबा होगा।
विज्ञापन


-
शाहदरा ड्रेन के साथ बनेगा एलिवेटेड रोड

नोएडा लिंक रोड और डीएनडी फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड की योजना बनाई है। दिल्ली में चिल्ला रेगुलेटर से शुरू होने वाली सड़क शाहदरा ड्रेन के साथ ऊपर बनेगी। करीब छह किमी लंबी सड़क का दूसरा हिस्सा महामाया फ्लाईओवर से थोड़ा पहले खत्म हो जाएगी। इसके तैयार होने पर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क पर भी ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। बगैर जाम में फंसे लोग चिल्ला रेगुलेटर से सीधे महामाया फ्लाईओवर व एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे। इसका सीधा फायदा पूर्वी दिल्ली के साथ गाजियाबाद से नोएडा-ग्रेनो के बीच सफर करने वाले लोगों को मिलेगा।

-
सेक्टर-15, 16 और 18 में बनेंगे पांच रैंप
एलिवेटेड रोड से चढ़ने और उतरने के लिए पांच रैंप बनेंगे। यह रैंप सेक्टर-15, 16 और 18 को जोड़ेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-15 से चढ़ने के लिए एक रैंप एलिवेटेड रोड पर बनाया जाएगा। सेक्टर-16 में दोनों ओर उतरने के लिए एक-एक रैंप बनेगा। वहीं, सेक्टर-16 में चढ़ने के लिए एक रैंप बनेगा। इसके अलावा सेक्टर-18 में उतरने के लिए एक रैंप बनेगा। चढ़ने और उतरने वाले रैंप तीन लेन के होंगे। वहीं इंटरमीडिएट रैंप दो लेन का होगा।
-

पांच लाख लोगों को मिलेगा लाभ

निर्माण से अक्षरधाम, मयूर विहार से नोएडा, परी चौक, कालिंदी कुंज, सरिता विहार तक जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बहाली में भी मदद मिलेगी। इसके बनने से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाले पांच लाख लोगों को फायदा होगा। यहां से रोजाना नोएडा-दिल्ली का सफर करने वाले दो लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-


सेतु निगम ने चिल्ला एलिवेटेड रोड का टेंडर निकाला है। जल्द इसका काम शुरू होगा। निर्माण लागत बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। - लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें