फोटो
नोएडा। कायस्थ सभा की ओर से सोमवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में में भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और आरती से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस (सेवानिवृत्त) योगेंद्र नारायण रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सुनील निगम मौजूद रहे। अध्यक्ष आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। योगेंद्र नारायण ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना से बुद्धि का विकास होता है और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। वहीं सुनील निगम ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। ब्यूरो