नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में एके मार्शल आर्ट्स के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन परीक्षा में सफल रहे छह बच्चों को विशेष पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ऑरेंज और पर्पल बेल्ट वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को भी पदक प्रदान किए गए। आयोजकों ने बच्चों की मेहनत, अनुशासन और आत्मरक्षा कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और खेल भावना को मजबूत करते हैं।