ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में लावाशि कुत्तो की समस्या को लेकर
फोटो-
- 14 एवेन्यू सोसाइटी में काटने की घटनाओं से बढ़ी चिंता, निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय पर जताया विरोध
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की आवाजाही और काटने की घटनाओं से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अब बच्चों को अकेले पार्क में भेजने से भी डर लगने लगा है। रविवार को निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। सोसाइटी निवासी दीपक चौहान ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं। इससे अभिभावक बच्चों को बाहर भेजने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं। निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। विरोध के बाद मेंटेनेंस प्रबंधन ने बेसमेंट की जालियों को फाइबर शीट से कवर कराया। हालांकि, निवासियों का कहना है कि केवल बेसमेंट में इंतजाम करने से समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने सोसाइटी के अन्य हिस्सों में भी कुत्तों की आवाजाही रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। साथ ही डॉग फीडिंग के लिए निर्धारित स्थान तय करने और नियमों के अनुसार व्यवस्था लागू करने की अपील की। ब्यूरो