ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में संचालित दिनिश इंटरनेशनल प्री स्कूल में बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। उन्होंने राम-जन्म, ताड़का-वध, सीता-स्वयंवर, वनवास, राम-रावण युद्ध और राम के अयोध्या लौटने के दृश्य प्रस्तुति किए। स्कूल के डायरेक्टर डाॅ. निशांत शर्मा कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों से परिचित कराना है।