नोएडा। भंगेल स्थित महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। इसमें बाल वाटिका 1 से 3 के बच्चों ने लव यू मॉम गतिविधि में भाग लेते हुए रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी मासूम भावनाओं को अभिव्यक्त किया। कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों ने सुंदर व आकर्षक मदर्स डे कार्ड तैयार किए। रंग-बिरंगे कार्ड, ग्लिटर व सजावटी सामग्री से बने इन कार्ड्स में बच्चों ने अपनी माताओं के लिए प्रेम भरे संदेश लिखे। कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने फोटो फ्रेम मेकिंग गतिविधि में भाग लेते हुए आईसक्रीम स्टिक, रंग व सजावटी सामग्री की सहायता से सुंदर फोटो फ्रेम तैयार किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं। ब्यूरो