नोएडा। जरूरतमंद बच्चों ने टैलेंट शो में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान।
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-63 स्थित स्ट्रीट टू स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष टैलेंट शो का आयोजन किया गया। यह आयोजन आईसीसीपीएल फाउंडेशन ने अपनी सीएसआर पहल राहत विद आईसीसीपीएल के तहत किया। टैलेंट शो में बच्चों ने डांस, संगीत और कविता पाठ जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं, सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आईसीसीपीएल फाउंडेशन की सीईओ अंबिका सक्सेना ने कहा कि हर बच्चे के भीतर एक विशेष प्रतिभा होती है। यदि उसे सही अवसर, प्रोत्साहन और सकारात्मक माहौल मिले तो वह सपनों को साकार करने के साथ समाज के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।