नोएडा। सेक्टर-100 स्थित दा विलास में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पांच से दस वर्ष आयु वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में मुदित अवाना और सम्राट अवाना ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दोनों ने हनुमान अंश के गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। अंशी गुप्ता ने द्वितीय और सानवी नागर व निहाना खन्ना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में रैन अग्रवाल, सविता भाटी, समारा शर्मा, तूफान सिंह भड़ाना, पीहू चौधरी, दक्ष चौधरी, क्रितिश चौधरी और अमारा शर्मा विजेता रहे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।