नोएडा (संवाद)। कंपोजिट विद्यालय गिजोड़ में शुक्रवार को पर्थला न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कंपोजिट विद्यालय गिजोड़, प्राथमिक विद्यालय चौड़ा रघुनाथपुर, कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर, कंपोजिट विद्यालय नवादा और प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-22 के विद्यार्थियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका शशिवाला, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अशोक यादव, एआरपी अंजना दीक्षित, पीटीआई एवं खेल शिक्षक देवेंद्र और रवि सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।