दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित होली चाइल्ड अकादमी स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें ईकोसिस्टम, पर्यावरण संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर सिस्टम, लूनर एक्लिप्स, सोलर एक्लिप्स, मानव आंख, कान, हृदय एवं किडनी के मॉडल शामिल है। नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. आरपी शर्मा, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।