नोएडा। सोमवार को सेक्टर- 24 स्थित केंद्रीय विद्यालय के बाहर विद्यार्थियों ने होली का जश्न मनाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने बताया कि मंगलवार से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसी कारण अवकाश शुरू होने से पहले उन्होंने जश्न मनाया। ढोल की थाप भले न हो, लेकिन बच्चों की हंसी और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। ब्यूरो