नोएडा। राष्ट्रीय स्तर के व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने वाले 30 खिलाड़ियों के बच्चों को मुफ्त कोर्स मिलेगा।एसकेके फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस टी-20 मैच में उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया। बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 13 रन से हराया। एसकेके फाउंडेशन की ओर से मैच का आयोजन किया गया। पीडब्ल्यू की ओर से इन खिलाड़ियों के बच्चों फ्री कोर्स दिया है। आयोजन का उद्देश्य व्हीलचेयर क्रिकेट को पहचान दिलाना और दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना था। ब्यूरो