नोएडा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अब सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई गतिविधियां सीखने और खेलों में खुद को बेहतर बनाने में रुचि दिखा रहे हैं। शहर के विभिन्न स्पोर्ट्स सेंटर, स्विमिंग पूल और क्लबों में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभिभावक भी बच्चों को छुट्टियों के दौरान नई स्किल सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सेक्टर-12 निवासी काव्या ने बताया कि उन्होंने छुट्टियों में स्विमिंग सीखना शुरू किया है। इससे उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है और नई स्किल सीखने का मौका भी मिल रहा है। वहीं, सेक्टर-62 निवासी मयंक ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे को टेबल टेनिस की ट्रेनिंग दिलानी शुरू की है ताकि वह मोबाइल और टीवी से दूर रहकर मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रह सके। ब्यूरो