नोएडा। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में रामाज्ञा सक्षम मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य आगंतुक संगीत, खानपान, खेल और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए। मेले में बच्चों ने खूब आनंद लिया। संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम के उत्सव में रंग भर दिया। मेले में बच्चों और परिवारों के लिए बेबी शो, गेम्स जोन और किड्स, फन जोन आयोजित किया गया। रामाज्ञा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि बच्चों, परिवारों और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न गतिविधियां रखी जाए। ब्यूरो