ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित हैबिटेक पंचतत्व आवासीय सोसाइटी में बृहस्पतिवार को निवासियों की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आसपास साफ सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक करना था। मुख्य अतिथि एसीपी बिसरख दीक्षा सिंह और विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर जीएसटी जेपी शुक्ला ने कहा कि इंसान चांद पर पहुंच चुका है लेकिन पृथ्वी पर अभी भी जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता पर पोस्टर माध्यम से लोगों को स्वच्छ के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शंभवी व द्वितीय स्थान समृद्धि को मिला। कार्यक्रम की आयोजक दीपिका जोशी तिवारी, संयोजक शक्ति त्रिपाठी, एओए अध्यक्ष चंदन ओझा ने भी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।