पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा
नोएडा। सेक्टर-105 स्थित सेंट्रल पार्क में शनिवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महासफाई एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में स्टेप बाय स्टेप स्कूल के छात्रों प्रशस्त कुमार, तिश्या पुरी, शिवनंदिनी धौल, यशवी टंडन और कबीर सिंह दयाल ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि बच्चों ने पार्क के विभिन्न हिस्सों से करीब 160 किलो कूड़ा एकत्र किया। अभियान में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनीश दयाल, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी (होम) डॉ. प्रदीप कुमार, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा, उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन और डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत सिंह ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए की ओर से किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए महासचिव राजीव दुबलिश समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा
पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा